LIVE STREAM

Crime NewsIndia NewsLatest News

भोपाल : 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में जंगल में मिली बच्ची

बुधवार को मध्य प्रदेश के गुना में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मां के साथ मार्केट गई एक 10 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को झांसा देकर अपने साथ ले गया था।रात करीब साढ़े नौ बजे बच्ची बेहोशी की हालत में जंगल में मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, लड़की मक्का बेचने और गेहूं पिसाने मार्केट गई थी। बुधवार रात को सिरसी थाना प्रभारी को घटना की जानकारी मिली। लड़की को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लड़की के पिता ने बताया कि मां-बेटी मक्का बेचने और गेहूं पिसवाने के लिए मार्केट गई थीं। फसल बेचने और गेहूं पिसवाने के बाद वे घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति मिला और उसने मां को यह कहकर लड़की को अपने साथ भेजने के लिए राजी कर लिया कि दुकानदार ने 100 रुपए कम लौटा दिए हैं और वह पैसे वापस दिलाने में मदद करेगा।

मां ने अज्ञात व्यक्ति पर भरोसा कर लिया। उसने उसके साथ अपनी 10 साल की बेटी को भेज दिया। जो उस बच्ची को बाइक से जंगल में ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो पिता ने उसकी तलाश शुरू कर दी। घंटों बाद बिटिया जंगल में बेहोशी की हालत में मिली। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और खून बह रहा था। यह देख माता-पिता के होश उड़ गए। वह बेटी को अस्पताल लेकर भागे।

पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची के साथ रेप की घटना से पुलिस भी भौचक रह गई। पुलिस अब अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है। लड़की की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से जिला चिकित्सालय से भोपाल रेफर कर दिया गया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!