LIVE STREAM

India NewsLatest News

आज नकारात्मक राजनीति की हार हुई है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, “महाराष्ट्र में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की जीत हुई है। झूठ और छल की करारी हार हुई है।” पीएम मोदी ने कहा कि मैं झारखंड के लोगों को भी धन्यवाद देता हूं। हम झारखंड के तेज विकास के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज नकारात्मक राजनीति की हार हुई है। आज परिवारवाद की हार हुई है। आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत किया है। मैं देशभर में भाजपा और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।”

पीएम मोदी ने कहा, “आज देश के अनेक राज्यों में उपचुनावों के भी नतीजे आए हैं और लोकसभा की हमारी एक सीट और बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान ने बीजेपी को मजबूत समर्थन दिया है। असम की जनता ने एक बार फिर बीजेपी पर भरोसा जताया है। मध्य प्रदेश में भी हमें सफलता मिली है। बिहार में एनडीए के लिए समर्थन बढ़ा है। ये दिखाता है कि देश अब सिर्फ विकास चाहता है।”

पीएम मोदी ने कहा, ”कांग्रेस और उसके ecosystem ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ बोलकर, आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर SC/ST/OBC को छोटे-छोटे समूहों में बांट देंगे। कांग्रेस और उसके साथियों की इस साजिश को महाराष्ट्र ने सिरे से खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा है- एक हैं, तो सेफ हैं। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का भी सबसे बड़ा संदेश है- एकजुटता। एक हैं, तो सेफ हैं- ये आज देश का महामंत्र बन चुका है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “इस बार महाराष्ट्र ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 50 सालों में महाराष्ट्र में किसी भी पार्टी या चुनाव पूर्व गठबंधन की यह सबसे बड़ी जीत है। यह लगातार तीसरी बार है जब महाराष्ट्र ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को आशीर्वाद दिया है। तीसरी बार भाजपा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को कांग्रेस और उसके सहयोगियों से ज्यादा सीटें मिली हैं। महाराष्ट्र देश का छठा राज्य है जिसने लगातार तीन बार भाजपा को जनादेश दिया है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!