LIVE STREAM

Crime NewsIndia NewsLatest News

नई दिल्ली : नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मी की चाकू घोंपकर हत्या, एनकाउंटर में मारा गया अपराधी

रविवार को दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने दी जानकारी के अनुसार दिल्ली में अपराधियों ने चाकू घोंपकर एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। घटना के एक दिन बाद मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। अपराधी के साथ मुठभेड़ दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में हुई है।

28 साल के पुलिस कॉन्स्टेबल किरण पाल शुक्रवार की रात गोविंदपुरी इलाके में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तीन लोगों को रोका था। उनकी हरकतें संदिग्ध लगी थी। इन तीनों ने चाकू गोदकर किरण पाल की हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। शनिवार को दो हमलावरों 20 साल के दीपक मैक्स और 18 साल के कृष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा अपराधी राघव पकड़ में नहीं आया था।

पुलिस को पता चला कि राघव संगम विहार में अपने ठिकाने में छिपा हुआ है। इसके बाद शनिवार देर रात पुलिस की स्पेशल टीम उस इलाके में पहुंची। आरोपी से कहा गया कि सरेंडर कर दो, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चलानी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई।

गोली लगने से राघव गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे तुरंत पास के हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ड्रग एडिक्ट हैं। वे नशे के लिए पैसे जुटाने के लिए अपराध करते हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात तीनों गोविंदपुरी इलाके में एक स्कूटर पर सवार होकर संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। वे लोगों को लूटने की फिराक में थे तभी कांस्टेबल ने तीनों को रोक दिया। कांस्टेबल बाइक से गश्त कर रहे थे। पूछताछ की गई तो संदिग्धों ने भागने की कोशिश की। पाल पर पत्थर फेंके। पाल ने अपनी बाइक से उनके स्कूटर को रोक दिया और चाबी निकाल ली। उसी समय उनमें से एक व्यक्ति ने चाकू निकाला और पाल पर वार कर दिया।

पास के बूथ से अधिकारी तुरंत पाल को मजीदिया अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके सीने और पेट पर चाकू मारा गया था। पाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले थे। वह 2018 में कांस्टेबल के तौर पर दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!