LIVE STREAM

Accident NewsIndia NewsLatest News

बरेली : रामगंगा में जा गिरी कार, तीन लोगो की मौके पर ही मृत्यु

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरीदपुर के अल्लपुर गांव के पास रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल पर चढ़ी कार रामगंगा में जा गिरी। हादसे में दो भाइयों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। तीनों लोग फर्रुखाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जिनका जवाब अभी तक किसी को नहीं मिल पाया है। सभी तथ्यों पर पुलिस और प्रशासन के लोग जांच में जुट गए हैं।

इस घटनाक्रम की जानकारी तब हुई जब अल्लपुर गांव के लोग सुबह खेतों की तरफ निकले। कुछ लोग रामगंगा की ओर बढ़े तो देखा कि पानी में खून बह रहा था। आगे जाकर देखा तो एक कार गिरी थी, जिसमें तीन लोग फंसे हुए थे। तीनों की ही मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे।

सूचना पर फरीदपुर और बदायूं के दातागंज की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा बरेली का होने की वजह से फरीदपुर पुलिस ने तीनों के शव का पंचानामा भरा है। अभी आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

बदायूं के दातागंज और बरेली के फरीदपुर को जोड़ने के लिए अभी तक कोई रास्ता नहीं था। दोनों के बीच में रामगंगा होने की वजह से लोगों को फरीदपुर जाने के लिए बरेली होकर ही जाना होता था, इसलिए सेतू निगम रामगंगा पर एक पुल बना रहा था। जिससे दोनों क्षेत्रों को जोड़ा जा सके और लोगों को आने-जाने के लिए एक नया रास्ता बने। पुल अभी अधूरा ही था।

दातागंज थाना क्षेत्र से यह पुल चढ़ता है और बरेली के फरीदपुर में यह पुल उतारने की तैयारी थी। दातागंज की तरफ से कोई इस पुल पर न चढ़े इसलिए एक दीवार लगा दी गई थी मगर वह दीवार टोड़ दी गई थी। रविवार सुबह फर्रुखाबाद निवासी दो भाई कौशल और विवेक अपने एक मित्र के साथ गाजियाबाद की तरफ से आ रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने गूगल मैप के सहारे रास्ता ढूंढा था। उसी कारण तीनों कार लेकर पुल पर चढ़ गए। आगे जाकर पुल पूरा नहीं बना होने की वजह से उनकी कार रामगंगा में जा गिरी। मौके पर ही तीनों की मृत्यु हो गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!